डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो स्वप्न देखा था भाजपा उसे पूरा कर रही:मंत्री सिलावट
Jun 23 2025
ग्वालियर। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर फूलबाग स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शहर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो स्वप्न देखा था भाजपा उसे पूरा कर रही है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनीं सरकार ने जहां जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया वहीं कश्मीर में विकास की धारा बहाई है। यहीं कारण है कि आतंक से यहां के लोगों को मुक्ति मिल चुकी है और लोग अब खुले में सांस ले रहे हैं।
प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। एक समय था जब कश्मीर में तिरंगा फहराना भी मुश्किल हुआ करता था। हाल ही में विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज के लोकार्पण के समय प्रधानमंत्री ने तिरंगा फहराकर विश्व को कश्मीर को लेकर भारत का संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि अब पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लाना ही लक्ष्य है। कांग्रेस के शासन में जहां आतंकवाद पर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता था। आज भारत आतंकवादियों को घुसकर मार रहा है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संस्थापक अध्यक्ष के रूप में जो नींव रखी थी आज वह पौधा वटवृक्ष का रुप ले चुका है और भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, रमेश अग्रवाल, अशोक शर्मा, अजीत बरैया, नवीन चौधरी, सुमन शर्मा, विनोद शर्मा, समीक्षा गुप्ता, अनिल सांखला, श्रीमती माया सिंह, अभय चौधरी, विनय जैन, राजू पलिया, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाह, प्रमोद खंडेलवाल, अमरकुटे आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









