कांग्रेस ने संजय गांधी को याद किया

Jun 23 2025

ग्वालियर। भारत रत्न प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र स्व. संजय गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को शहर जिला कांग्रेस ने संजय कॉम्पलेक्स स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि संजय गांधी देश के ऐसे नेता थे जिन्होंने कांग्रेस की मजबूती के लिए प्रयास किए। उन्हें इंदिरा गांधी का उत्तराधिकारी माना जाता था, लेकिन असमय निधन से कांग्रेस को बड़ी क्षति हुई थी। 
शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा ने संजय गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संजय गांधी दृढ निश्चय के पक्के थे। उन्होंने देश की अपनी कार बनाने का सपना संजोया था। वे देश की सबसे सस्ती कार बनाना चाहते थे। इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य नेता उपस्थित थे। सभी ने उनके प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित किए।