भोला हत्याकांड का मुख्य आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा, पैर में लगी गोली
Jun 23 2025
ग्वालियर। शहर के बहूचर्चित भोला सिकरवार हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंटी भदोरिया के साथ पुलिस का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में बंटी के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बंटी भदोरिया को पकड़ लिया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां इलाज चल रहा है।
आरोपी के यूपी भिंड की ओर से आने की सूचना पर क्राइम ब्रांच व हजीरा पुलिस की टीम ने उटीला क्षेत्र में घेराबंदी कर रही थी। बंटी, भोला की हत्या के बाद पुलिस पर गोली चलाकर भागा था और गत रात पुलिस ने बंधौली के रास्ते में पुलिस ने घेरा तो उसने फिर गोली चला दी और ईंट भट्टे के पीछे छिपने की कोशिश की, इस पर पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और फिर पुलिस पार्टी ने उसे पकड़ लिया। बताया गया है कि आरोपी शहर में आने के लिए किसी साथी के द्वारा वाहन लेकर उटीला क्षेत्र में पहुंचने का इंतजार कर रहा था।
बंटी बस से उटीला पहुंचा था। वह यहां पर किसी साथी का इंतजार कर रहा था। रात में साथी के पहुंचने पर वह शहर में घुसता और वह फिर किसी दुश्मन पर हमला करता, लेकिन साथी के पहुंचने से पहले सूचना पुलिस तक पहुंच जाने से बंधौली में पुलिस पहुंच गई। वह शहर में किस दुश्मन पर हमला करने का प्लान लेकर आया था पुलिस यह पूछताछ कर रही है।
बता दें कि 2 जून की रात करीब 10 बजे गैंगस्टर बंटी भदौरिया, शिवा राजावत, रानू और उसके साथियों ने शराब माफिया व हिस्ट्रीशीटर भोला सिकरवार पर गोलीबारी कर दी थी। इस वारदात में एक गोली भोला के पेट और प्राइवेट पार्ट के बीच में लगी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इस हत्या के बाद पुलिस ने 9 आरोपियों को नामजद किया था। हालांकि पुलिस ने 3 आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया था। बंटी भदौरिया पर 25 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बंटी के 3 साथी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं। एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि बंटी रात में शहर में घुसने की फिराक में था। सूचना मिलने पर पुलिस ने के बंधौली में संभवित ठिकाने पर घेराबंदी की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









