डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर 25 जून को ग्वालियर में उपवास
Jun 22 2025
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस उच्च न्यायालय परिसर ग्वालियर में संविधान निर्माता बाबा साहब डा अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर 25 जून को मेला मैदान के पास सूर्य नमस्कार तिराहे पर 11 बजे से सामूहिक उपवास करेगी। इस सामूहिक उपवास में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी एवं अखिल भारतीय महासचिव हरीश चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
उक्त जानकारी रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि इस उपवास में मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। नायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस व्यक्ति ने इस देश को संविधान दिया, उस डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में स्थापित होनी चाहिए, और इस पर कोई विरोध नहीं किया जाना चाहिए। इस विषय को जातिगत संघर्ष का रूप देने की कोशिश करने वालों की हम कड़ी आलोचना करते हैं।
मुकेश नायक ने आगे कहा कि कांग्रेस का रुख साफ है पार्टी ना तो जातिवाद के साथ है, और ना ही किसी जाति विशेष के खिलाफ। कांग्रेस संविधान, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ी है। नायक ने यह भी कहा कि कोई भी ऐसा विचार जो सर्वकालिक और सर्वव्यापी न हो, वह इस देश में टिक नहीं सकता। इस उपवास के माध्यम से यह संदेश पूरे प्रदेश और देश को दिया जाएगा कि संविधान और सामाजिक समरसता से बड़ा कोई एजेंडा नहीं हो सकता।
पत्रकार वार्ता में शहर जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जोहरे, प्रवीण धौलपुरे, प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा, आरपी सिंह, राम पांडेय, राहुल राज, अम्बिका शर्मा, प्रियंका शर्मा, जयराज चौहान, महाराज सिंह पटेल, पीयूष जैन आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









