जहां सडक़ पर गड्ढे दिखेंगे वहीं भाजपा के झंडे गड़ेगे: रोहित गुप्ता

Jun 22 2025

ग्वालियर। मप्र में डॉ मोहन यादव की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त होती दिख रही है। मध्य प्रदेश में अपराध तीव्र गति से बड़े हैं। प्रदेश के गृहमंत्री मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। वहीं उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री नौटंकी बाज हैं। हर समय नौटंकी करते हैं।
पूरा मध्य प्रदेश बिजली के लिए त्राहि त्राहि कर रहा है प्रदेश के किसान बिजली के लिए हाहाकार कर रहे हैं। 15 ग्वालियर विधानसभा में ग्वालियर जिले के सबसे ज्यादा अपराध बड़े हैं। आम जनता का जीना दूभर हो गया है। वहीं उन्होंने कहा की ग्वालियर स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। पूरे महानगर में शहर की पाश कॉलोनीयों में गड्ढे हो रहे हैं। केवल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के घरों के आगे की रोड बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने अब क्षेत्रीय जनता के लिए कोर्ट में लडऩे के लिए वकीलों का एक पैनल बनाया जा रहा है जो आम जनता के दुख दर्द को न्यायालय में ले जाएंगे। 
 पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री अमित शर्मा, त्रिलोचन सिंह आदि उपस्थित थे