प्रत्येक ब्राह्मण को वेद माता गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए:स्वामी प्रखर
Jun 22 2025
ग्वालियर। मानस भवन फूलबाग में सर्व ब्राह्मण समाज के निवेदन पर स्वामी प्रखर महाराज एवं आनंद ब्रह्मचारी महाराज का आगमन हुआ। सर्वप्रथम महाराज ने गोस्वामी तुलसीदास महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा से हुई।
स्वामी प्रखर महाराज यज्ञ सम्राट के नाम से जाने जाते हैं स्वामी जी ने विगत 40 वर्षों से अन्न का त्याग किया हुआ है। स्वामी जी के विभिन्न शहरों में धर्मार्थ निशुल्क अस्पताल तथा एंबुलेंस सेवाएं है जो की कुंभ के समय काम कर रही थी। स्वामी जी ने सर्व ब्राह्मण समाज से कहा कि प्रत्येक ब्राह्मण को वेद माता गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। गायत्री मंत्र से ब्राह्मण का तेज और आशीर्वाद फलीभूत होता है। ब्राह्मण को सदैव शुद्ध आचरण करना चाहिए, महाराज जी द्वारा देश में व्याप्त आतंकवाद तथा देशद्रोही गतिविधियों पर हिंदुओं में अलख जगाने की बात कही महाराज जी के द्वारा 2026 में गायत्री यज्ञ पुष्कर में कराए जाने का संकल्प है। कार्यक्रम का संचालन पंडित महेश मुदगल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पंडित परमानंद शर्मा पूर्व निरीक्षक मप्र पुलिस थे।
कार्यक्रम में रामबाबू कटारे, अशोक गौतम, केशव पांडे, अशोक पटसरिया, श्याम बाबू शर्मा, विजय कविजू, महंत शिवकुमार शर्मा, लखनलाल भार्गव, वसंत पाराशर, अरुण शर्मा, राजेश मिश्रा, सोनू चौधरी, प्रकाश नारायण शर्मा, भगवती प्रसाद पचौरी, सत्यप्रकाश शर्मा, संगम भार्गव, एमडी शर्मा, जयनारायण शर्मा, श्रीमती वंदना भूपेंद्र प्रेमी, श्रीमती अनिता भार्गव, श्रीमती रानू दुबे, जगदीश शर्मा, अभिलाष भार्गव, यतेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









