भाविप नगर समन्वय द्वारा अंतरराष्ट्रिय योग दिवस मनाया

Jun 21 2025

ग्वालियर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की ग्वालियर नगर समन्वय के अंतर्गत शाखाओ द्वारा सहयोग गार्डन पर हार्ड फुल संस्था के योगाचार्य द्वारा योग अभ्यास कराया गया। भाविप मध्य भारत उत्तर प्रांत के मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया गया कि कार्यक्रम मे ग्वालियर, सहयोग, तानसेन, संस्कृति, वीर सावरकर, वीरांगना एवं विवेकानंद शाखा के लगभग 80 सदस्य योग में उपस्थित रहे, अर्चना मिश्रा, राजकुमार गर्ग, सुधीर अग्रवाल, योगाचार्यों, अशोक शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम योग आरंभ किया गया। 
योगाचार्यों द्वारा बताया की शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए मनुष्य को शरीर को तनाव मुक्त और आत्मचिंतन एवं शरीर को आराम के लिए योग अति आवश्यक है। योगाचार्यों द्वारा योग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के योग लगभग दस से पंद्रह प्रकार के कराए गए जिसमें कंधे, घुटने, कमर से जुड़े आसन कराये गए और अनुलोम विलोम, प्राणायाम कराया गया साथ ही मास पेशियों का खिचाव कैसे दूर करे बताया गया। योग व्यायाम एक ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्याम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। योग मनुष्य को स्वस्थ बनाता है और दीर्घायु प्रदान करता है। 
कार्यक्रम मे पीडी मिश्रा, रविंद गौड़, मेघना सिंघल, अशोक शर्मा, रचना गोयल, सुभाष अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, सतीश जैन, केएल मंगल, अर्चना सिंघल, रामनाथ अग्रवाल, सुमित्रा सिकरवार, प्रवीण चिरगईया,महेंद्र गर्ग, उमा बंसल, नीरव सिंघल, किशन गुप्ता, विष्णु गर्ग, विष्णु मंगल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, अनिल गुप्ता अग्रवाल, शशि सेंगर आदि उपस्थित रहे।