तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, मां-बेटी की मौत, बेटा घायल
Jun 21 2025
ग्वालियर। एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटी की मौत हो गई है, जबकि बेटा घायल है। घटना गत देर रात मोतीझील के पास बदनापुरा मोड़ की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती किया है। पुलिस ने दोनों शवों को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
निम्बाजी की खो निवासी 55 वर्षीय गौरादेवी और उनकी बेटी 20 वर्षीय गौरी कुशवाह की हादसे में मौत हुई है, जबकि गौरादेवी का बेटा सोनू कुशवाह घायल है। गत देर रात को सोनू अपनी बहन गौरी और मां गौरा कुशवाह के साथ सौजना तिघरा गांव निवासी अपने मामा के घर जा रहा था। यह लोग गौरी को चार शहर का नाका स्थित ससुराल से लेकर बदनापुरा मोड़ पर पहुंचे ही थे कि तभी मोतीझील की ओर आ रही जीप के चालक ने तेज रफ्तार में आते हुए पीछे से बाइक मे टक्कर मार दी।
बाइक में टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक सवार तीनों हवा में उछलते हुए सडक़ पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां सोनू को गंभीर हालत में होने पर भर्ती कर लिया गया, जबकि सिर में गंभीर चोट लगने से गौरा देवी और उसकी बेटी की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
टक्कर मारकर भागी जीप का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही थार का पता लगा लेंगे।
टीआई बहोडापुर जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि एक तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत हुई है। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करा दिया है। फिलहाल टक्कर मारकर भागे वाहन की तलाश की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









