अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री नारायण सिंह, कलेक्टर और एसएसपी ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Jun 21 2025
ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह किला स्थित मानसिंह महल परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, कलेक्टर रुचिका चौहान, एसएसपी धरमवीर सिंह सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और आम लोगों ने भाग लिया।
इसके अलावा सभी नगरीय निकायों, पंचायत मुख्यालयों व ग्रामीण में भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुए।
ग्वालियर में हुए योग दिवस के कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित किया। उनके उद्बोधन का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित जिले में योग दिवस पर होने वाले अन्य कार्यक्रमों में किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार सुबह 6 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों सहित सभी सहभागीगण उपस्थित हुए। सुबह 6 बजे से 6.30 बजे तक स्थानीय जन प्रतिनिधिगणों का आगमन व उद्बोधन हुआ। इसके बाद सुबह 6.30 बजे से 6.40 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण हुआ। इसी क्रम में सुबह 6.40 से 7.40 बजे तक विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद सामान्य योगा प्रोटोकॉल के तहत सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक योगाभ्यास कराया गया।
जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, कलेक्टर रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित जिले में लगभग 3 हजार स्थानों पर विद्यार्थियों, योग साधकों, जन प्रतिनिधिगणों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा योगाभ्यास किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजनों में मुख्यमंत्री योग प्रशिक्षण केन्द्र, पतंजलि योग संस्थान रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान, आर्ट ऑफ लिविंग, भारतीय योग संघ, आरोग्य भारती, क्रीड़ा भारती, विवेकानंद नीडम, जन अभियान परिषद, नेहरू युवा केन्द्र, एनसीसी, स्काउट की संस्थाएं सहभागिता रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









