नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन पर मिष्ठान वितरण किया

Jun 19 2025

ग्वालियर। अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा की उपस्थिति में कंाग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर मिष्ठान वितरण एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर हर्षोल्लास से मनाया। साथ ही सभीं ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर की ओर से राहुल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना कीं। 
शहर जिलाअध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस भवन पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आज हम सभी यहाँ अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस को हर्षोल्लास और संकल्प के साथ मनाने हेतु उपस्थितहुए है।
राहुल जी न केवल एक राजनेता हैं बल्कि वे उस विचारधारा का चेहरा हैं जो सच्चाई संवेदनशीलता और जनसेवा पर आधारित है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिला सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया है। चाहे भारत जोड़ो यात्रा हो, संसद में जनता की आवाज को बुलंद करना हो या हर चुनौतीपूर्ण समय में आमजन के बीच उपस्थित होना हो। हम सब जानते हैं कि जब देश में लोकतंत्र पर संकट आया जब सवाल पूछना गुनाह समझा जाने लगाए तब राहुल जी निडर होकर बोले और संसद से सडक़ तक आम जनता के हक की लड़ाई लड़ी। उन्होंने बार-बार कहा डरो मत और यह केवल शब्द नहीं थे बल्कि एक आह्वान था सच्चाई के साथ खड़े होने का। आज उनके जन्मदिन पर हम सभी कांग्रेसजन यह संकल्प लें कि हम राहुल जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे।
कार्यक्रम में महाराज सिंह पटेल, चतुर्भुज धनोलिया, सुरेन्द्र यादव, जेएच जाफरी, सरमन सिंह राय, जयराज चौहान, श्रीमती मीनू परिहार, संजीव दीक्षित, मंगल यादव, राशिद पहलवान, महेन्द्र शर्मा, जसवतं शेजवार, संजय फड़तरे, तरूण यादव, आदित्य सेंगर, श्रीमती मनीशा शर्मा, श्रीमती राजकुमारी, राजेश बाबू, अब्दुल हमीद पप्पू, भूपेन्द्र तौमर, सोनू भदोरिया, संदीप यादव, अविनाश गुप्ता, देवेन्द्र राजावत, आशिक उस्मानी, सुनील गुप्ता, गोविद दास अग्रवाल, अमर सिकारिया, अजय रवि, आकाश सिंह, इरफान खान आदि उपस्थित थे।