पांच दिन पहले बनी चेतकपुरी की सडक़ जरा सी बारिश में ही धंसकी
Jun 19 2025
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की निधि से फूलबाग चोपाटी से जीवाजी क्लब के पीछे कुलदीप नर्सरी तक बनाई गई सडक़ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। बारिश ने इस सडक़ की गुणवत्ता की पोल खोलकर सबके रख दी। माधव नगर व चेतकपुरी के बीच में सडक़ का एक हिस्सा जमीन में धंस गया। कोई हादसा न हो इसलिए यातायात पुलिस के जवानों ने वहां बैरिकेड्स लगा दिए।
फूलबाग चौपाटी से जीवाजी क्लब के पीछे कुलदीप नर्सरी तक नई सीवर लाइन तथा सडक़ डामरीकरण के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 4 करोड़ 9 लाख रुपए अपनी निधि से ग्वालियर नगर निगम को दिए थे। सडक़ का काम कैसे हो पाया और जनता ने कितनी धूल फांकी यह पूरा शहर जानता है। महीनों लेट होने के बाद जैसे-तैसे सडक़ बनी। दो दिन बरसात हुई तो सडक़ निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार सबके सामने आ गया। माधवनगर गेट के पास सडक़ धंसक गई और इसमें गड्ढे हो गए। जबकि इसका काम पूरा हुए अभी चार दिन नहीं हुए हैं।
जनकार्य विभाग द्वारा बीते बुधवार को ही जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से एक वीडियो जारी कराया गया था। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि सडक़ का काम पूरा हो गया है और अब डिवाइडर बनाने का काम शुरु होगा।
इस सडक़ का निर्माण नगर निगम के अधीक्षण यंत्री जेपी पारा, कार्यपालन यंत्री श्रीकांत कांटे तथा सब इंजीनियर आशीष राजपूत की देख-रेख में हुआ है। वहीं ठेकेदार कोई होतम सिंह हैं। सडक़ में हुए भ्रष्टाचार की परतें और मिलीभगत का परिणाम गुरुवार को सबके सामने आ गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









