कार पर पेड़ गिरने से तीन घायल,विधायक डॉ. सिकरवार ने घायलों को पहुंचवाया अस्पताल

Jun 19 2025

ग्वालियर। गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सडक़ से गुजर रही कार पर एक विशालकाय पेड़ अचानक उखड़ कर जा गिरा। पेड़ गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक उसी में फंसकर रह गया। इस दौरान मौके से बाइक से गुजर रहे महिला और एक युवक भी पेड़ की चपेट में आने से घायल हो गए। अभी महिला और पुरुष कौन हैं और वह कहां के रहने वाले हैं यह पता नहीं चल सका है। 
पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक डॉ. सतीश सिकरवार मोके पर पहुचें और सडक़ पर खड़े ठेले वालों के साथ मिलकर तत्काल नारियल काटने वाले औजार से पेड़ काटकर कार चालक को सुरक्षित बाहर निकलवाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक को मामूली चोट आई है। बता दें कि रात भर से शहर में पानी बरस रहा है जिसके कारण पेड़ की जड़ कमजोर हो गई थी।