कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने बलिदान दिवस पर वीरांगना लक्ष्मीबाई को अर्पित की श्रद्धांजलि

Jun 19 2025

ग्वालियर। बलिदान दिवस पर कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को याद करते हुए उनके साहस, शौर्य और देशभक्ति को नमन किया। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि आने वाली पीढिय़ों को भी इस महान वीरांगना की गाथा से प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया तथा मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय (कल्ली पंडित) सचिव कंचन राव, वंदना पाठक, आराध्या शर्मा, मन्नू पाठक, हरी गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।