745 हुतात्मा संतों को पुष्पांजलि अर्पित की

Jun 19 2025

ग्वालियर। सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला में स्वाधीनता संग्राम में बलिदान हुए 745 हुतात्मा संतों को पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित करते हुए स्वामी रामसेवक दास महाराज ने बताया कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम महारानी लक्ष्मीबाई ने शुरू किया था जिसमें गंगादास की बड़ी शाला के 745 संतों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि संत महंतों ने मांग की है कि 1857 के हुतात्मा संतों का नाम देश के इतिहास में दर्ज किया जाए। कार्यक्रम में निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनमोहन दास महाराज ने बताया कि उस समय अंग्रेजों से रानी लक्ष्मीबाई की पार्थिव देह की रक्षा करते हुए शाला के 745 संतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। महारानी लक्ष्मीबाई का अंतिम संस्कार पूज्य महाराजश्री गंगादास जी ने किया। ऐसे संतों के बलिदान को भुलाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि संतों के इस बलिदान को इतिहास और शिक्षा पाठ्यक्रम में भी जोड़ा जाय ताकि आने बाली पीढी इसे जान सके।