शिविर में बच्चों और गुरुओं का सम्मान हुआ

Jun 19 2025

ग्वालियर। आचार्यश्री पुलक सागर महाराज के आशीर्वाद एवं गणिनी आर्यिकाश्री ज्ञानमती माताजी की पावन प्रेरणा से तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वान महासंघ हस्तिनापुर की ओर से जैन बालिका जागृति मंच मामा का बाजार द्वारा आयोजित ज्ञान ज्योति जैन संस्कार एवं शिक्षण शिविर का समापन किया गया। शिवार्थियों को धर्म की शिक्षा ग्रहण करने के साथ परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत भी किया गया। वहीं शिक्षा देने वाले जैन विद्वान शिक्षकों का भी सम्मान हुआ।  शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया उपस्थित रहे। अध्यक्षता पं. चंद्रप्रकाश जैन ने की।
मुख्य आतिथि जयप्रकाश राजौरिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर के उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे बड़े होकर अपने बुर्जुगों माता पिता की सेवा करे। शिविर के माध्यम से बच्चों का जीवन उनके आचरण ओर धार्मिक संस्कारों से संवारता है। बालक - बालिकाओं को संस्कारित करने वाले ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष सम्पादित होना चाहिए। जैन बन्धु देश और समाज की सेवा में सदैव अग्रणी रहते हैं, मैं उनका हृदय से सम्मान करता हूं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पार्षद प्रेमलता धर्मेंद्र जैन एवं भाजपा जिला महामंत्री विनोद शर्मा मौजूद थे।