सीसी रोड का भूमिपूजन हुआ

Jun 19 2025

ग्वालियर। बुधवार को वार्ड 35 की कांग्रेस पार्षद चांदनी जंग बहादुर ने अपने वार्ड में स्थित भांडों वाली गली में सीसी रोड निर्माण के लिए छोटी सी कन्याओं के साथ ही कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष हमीद खां उस्मानी, शहर जिला कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी द्वारा भूमि पूजन कराया। इस मौके पर पल्लव शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शर्मा, देवेन्द्र वर्मा, सलीम झंकार कब्बाल, तोफीक भाई, पप्पू तिल, यूसुफ कब्बाल, गुड्डू अखाड़े वाले, एहसान खां, भोलू खां सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।