वार्ड 60 और 61 में सडक़ निर्माण हुआ भूमिपूजन

Jun 19 2025

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा स्थित सिरोल वुड्स रेजीडेंसी में वार्ड क्रमांक 60 और 61 के अंतर्गत एक किलोमीटर सडक़ निर्माण के लिए विधायकद्वय डॉ. सतीश सिकरवार और साहब सिंह गुर्जर द्वारा भूमिपूजन किया गया। सडक़ का निर्माण महापौर निधि से कराया जाएगा। यह सडक़ पुलिस थाना सिरोल से प्रधानमंत्री आवास होते हुए वुड्स रेजीडेंसी तक जाएगी। 
भूमि पूजन में पार्षदद्वय नाथू सिंह, केदार सिंह, बृजेश शर्मा, अनिल शर्मा, साक्षी शर्मा सहित स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।