योग न केवल भारत की प्राचीन धरोहर है, बल्कि यह सम्पूर्ण मानवता के लिए एक वरदान है-सासंद कुशवाह

Jun 19 2025

ग्वालियर। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा योग दिवस से पूर्व योग समावेश के कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी कड़ी में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश अनुसार इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के द्वारा  प्रात 10 बजे से योग समावेश कार्यक्रम का आयोजन गोल्डन लोटस गार्डन सिटी सेंटर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्वालियर के संसद भारत सिंह कुशवाह एवं महामण्डलेश्वर सन्तोषानंद महाराज उपस्थित थे। मुख्य वक्ता आईएनओ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एके जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने की। कार्यक्रम में वक्ता के मनोज द्विवेदी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद शर्मा, जिला आयुष अधिकारी मंगल सिंह यादव, एनसीसी नेवल आफिसर रितु भार्गव विशेष रूप से उपस्थित थी।
मुख्य अतिथि सासंद भारत सिंह कुशवाह ने कहा किहर वर्ष 21 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस विचार को वैश्विक मंच पर उजागर करता है। इस वर्ष की थीम यदि एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य है, तो यह संदेश देता है कि योग न केवल भारत की प्राचीन धरोहर है, बल्कि यह सम्पूर्ण मानवता के लिए एक वरदान है। 
भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग नारा नहीं, एक व्यवहारिक दर्शन है। यह हमें सिखाता है कि यदि हम पृथ्वी को सुरक्षित, शुद्ध और संतुलित रखेंगे, तो हमारा स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। 
कार्यक्रम में योगा प्रोटोकॉल जयदयाल शर्मा द्वारा उपस्थित लोगों को कराया गया तथा दिव्या ज्योति संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा योगासन का प्रदर्शन किया गया। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर मनोज द्विवेदी द्वारा अपने विचार रखे गये। 
मुख्य वक्ता ने कहा कि वर्तमान समय मे हो रहे रोगों का प्रबंधन जीवन शैली सुधार, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से कैसे किया जाए। योग सिर्फ आसन ही नहीं संपूर्ण जीवन शैली है, लेकिन योग के साथ प्रकृति के नियमों का भी पालन करे और यम और नियम का जीवन मे पालन करे।
संतोष आनंद महाराज ने कहा कि आज जब मानव सभ्यता विज्ञान और तकनीक की ऊँचाइयों को छू रही है, तब भी हम जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, मानसिक तनाव, जीवनशैली संबंधी रोगों और वैश्विक महामारियों से जूझ रहे हैं।
कार्यक्रम में आईएनओ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक हरिओम गौतम ने कार्यक्रम के रूप रेखा एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र ख्याति सेंगर, परमानन्द श्रीवास, रामदास माहौर, दिनेशा चाकणकर, श्रीमती प्रीति मिश्रा, ज्योति गौतम, आशीष चौहान, हरिकंठ सिंह बघेल, उल्फत सिंह कुशवाह, अंकित दुबे, अमित मण्डेलिया आदि उपस्थित थे।