सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jun 18 2025

वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर नगर निगम की ओर से समाधि स्थल पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति मनोज सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, निगमायुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त विजय राज सहित भारत स्वाभिमान मंच एवं पतंजलि योगपीठ की बहनें व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह द्वारा सभी गनागरिकों को एकता व अखडंता की शपथ दिलाई गई।