जमीनी विवाद में किसान पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला, ग्वालियर रेफर, 4 आरोपी फरार
Jun 18 2025
ग्वालियर। डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में जुताई कर रहे किसान जगदीश बघेल पर चार लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
घटना दोपहर की है, जब जगदीश अपने खेत में जुताई कर रहे थे। उनका बेटा डीजल लेकर आया था। जगदीश जब डीजल लेने सडक़ की तरफ आए, तभी पास के खेत में छिपे जयेंद्र बघेल, राजेंद्र, सूरज और बृजेंद्र ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन घायल जगदीश को पहले डबरा सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर के जेएएच अस्पताल रेफर कर दिया।
पिछोर थाना पुलिस ने घायल जगदीश के बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। एसडीओपी डबरा जितेंद्र नागाइच ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









