व्यापारी का एक्टिवा की डिक्की से बैग चोरी
Jun 18 2025
ग्वालियर। दुकान के बाहर खड़ी व्यापारी की एक्टिवा की डिक्की से बदमाश बैग चोरी कर ले गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चिटनिस गोठ में गत रात 8 बजे की है। घटना का पता चलते ही व्यापारी ने शोर मचाया और बैग लेकर भाग रहे बदमाश का पीछा भी किया। लेकिन बदमाश संकरी गलियों से होता हुआ भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बैग में रखे व्यापारी के मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करते हुए माधौगंज थाना के पास पहुंची। यहां सडक़ किनारे बैग पड़ा हुआ मिला है लेकिन नकदी गायब थी। वारदात का एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज बुधवार सुबह सामने आया है। जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी ने बताया कि लाला का बाजार निवासी मोहित खत्री व्यापारी हैं। उनकी कपड़े की दुकान चिटनिस की गोठ में है। गत रात 8 बजे वह दुकान बंद करके घर जाने वाले थे। उसी समय पड़ोसी दुकानदार उनसे बातचीत करने लगा और उन्होंने दिन भर की सेल के रुपए इक_ा करके अपनी दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी की डिक्की में रख दिए थे।
वह दुकान का ताला लगा रहे थे तभी एक युवक उनकी गाड़ी के पास आकर खड़ा हुआ और चंद सेकेंड में चोर एक्टिवा की डिक्की खोलकर उसमें रखा बैग लेकर भाग गया। बैग में 16 हजार रुपए नकदी, मोबाइल, डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखे हुए थे। मोहित ने चोर को भागता हुआ देखा तो शोर मचा कर उसका पीछा भी किया। लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर संकरी गलियों से होता हुआ भाग निकला।
स्पॉट पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापारी के बैग में रखे उसके मोबाइल की लोकेशन को सर्च करना शुरू किया। मोबाइल लोकेशन ट्रैस करते हुए माधौगंज थाना क्षेत्र पहुंची तो वहां व्यापारी का बैग सडक़ किनारे डाला हुआ मिल गया। जब बैग की तलाशी ली तो उसमें मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड तो मिल गए, लेकिन उसमें रखे रुपए चोरी हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









