वीरांगना से हमेशा हमें संघर्ष की प्रेरणा मिलती है-जयप्रकाश राजौरिया

Jun 18 2025

ग्वालियर। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की शहादत की वर्षगांठ के अवसर पर शहरवासियों ने बुधवार को वीरांगना के समाधि स्थल पर पहुंचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके साथ ही बीती शाम समाधि स्थल के सामने स्थित मैदान पर वीरांगना बलिदान मेला का शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्वराज संस्थान की तथा नगर निगम की प्रदर्शनी जरा याद करो कुर्बानी का शुभारंभ भी हुआ। 
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर बुधवार को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
 इस अवसर पर सभापति मनोज तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक शर्मा, डॉ अरविंद राय, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती मीना सचान, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, श्री विनय जैन, राजू पलैया, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, रामेश्वर भदौरिया, राजू सेंगर, सुरेंद्र शर्मा, सुधीर गुप्ता, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, दारा सिंह सेंगर, शैली शर्मा, गिरिराज कंसाना, डॉ कुलदीप चतुर्वेदी, सत्येंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, पूर्व सभापति लालजी जादौन, जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजू सेठ, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद रघुवंशी, आकाश श्रीवास्तव, बलराम बघेल, धर्मेंद्र नायक, डॉ राकेश बाथम, श्रीमती विनती शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतपाल जादौन, अरुण बाजपेई, योगेंद्र तोमर, कौशलेन्द्र राजावत, रमाकांत मेहते, विरजू शिवहरे, रवि पांडे, गौरव बाजपेई, बीपी सिंह, केशव राजपूत, सतीश खटीक, लालसिंह पाल, धर्मेंद्र आर्य, श्रीमती शकुंतला परिहार, बांके बिहारी जोशी सहित सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।