कैंसर हॉस्पिटल पर लायंस विश्रांति गृह का लोकार्पण

Jun 18 2025

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट परिसर में लॉयन्स क्लब ऑफ ग्वालियर की चाइल्ड कैंसर से पीडि़त बच्चों के अभिभावकों के लिए कृष्णावन्ती रामप्रकाश नागपाल स्मृति लायन्स विश्रान्ति गृह का लोकार्पण समारोह किया गया। यह विश्रांति गृह कैंसर मरीजों के अटेंडर के ठहरने के लिए तैयार किया गया है। 
परियोजना निदेशक सुनील गोयल ने बताया कि विश्रांति गृह का मुख्य अतिथि डॉ. अरुणा ओसवाल ने उद्घाटन किया। लगभग 2 करोड़ की लागत से तैयार किया गया यह प्रकल्प मरीजों के अटेंडेंट के आवास के लिए सुखद विश्राम गृह होगा। आने वाले दिनों में यहां एक पूर्ण सुसज्जित आधुनिक किचन बनाने की भी योजना है। इस मौके पर सुनील अरोड़ा, रोशन सेठी, डॉ. बीआर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।