महापौर ने चुंगी क्षतिपूति में वृद्धि के लिए प्रभारी मंत्री को लिखा पत्र

Jun 18 2025

ग्वालियर। महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने नगर निगम ग्वालियर को मिलने वाली चुंगी क्षतिपूर्ति में वृद्धि किए जाने के संबंध में जल संसाधन एवं प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को पत्र लिखकर मांग की है। महापौर ने पत्र के माध्यम से कहा है कि ग्वालियर मध्यप्रदेश राज्य का प्रमुख शहर है तथा भारत के प्राचीन शहरों के केंद्र में रहा है। 
गालव ऋषि की तपोभूमि तथा सांस्कृतिक रूप से उन्नत तथा हर क्षेत्र में अग्रणी ग्वालियर शहर की ख्याति एशिया स्तर के खेलकूद महाविद्यालय की स्थापना के कारण देश-विदेश में है। ग्वालियर का नाम भारत की महान हस्तियों जैसे संगीत सम्राट तानसेन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भारतीय हॉकी खिलाड़ी कैप्टन रूपसिंह, शिवेन्द्र सिंह, सरोद सम्राट पद्म भूषण से सम्मानित अमजद अली खान, राजमाता विजयाराजे सिंधिया जो एक महान भारतीय राजनीतिज्ञ थीं तथा ग्वालियर के विकास के लिए ग्वालियर की आवाज थीं। शहर की चुंगी क्षतिपूर्ति 60 करोड़ की जाए ताकि विकास कार्य बाधित न हों।