वीरांगना लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी

Jun 18 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम द्वारा 18 जून को वीरांगना लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि पर समाधि स्थल पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया। जिसमें श्रीयोग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, प्रधान सिंह भदौरिया, बलबीर सिंह परमार, अखिलेश शर्मा , आदित्य भदौरिया, विकास गुप्ता, योगेश शर्मा, श्रीमती कल्पना शर्मा, पुष्पा पाठक, लता खत्री, उर्मिला सोनी इत्यादि शामिल रहे।