वोकल फॉर लोकल महिलाओं के लिए विशेष मार्केट बने: कैट

Jun 18 2025

ग्वालियर। वोकल फॉर लोकल को ग्वालियर में संचालित करने के लिए कैट की महिला विंग आगे आई है। कैट महिला विंग ने निगमायुक्त संघ प्रिय से मुलाकात कर महिलाओं के लिए वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर हॉकर जोन कंपू में साप्ताहिक मार्केट लगाने का प्रस्ताव दिया है। जिसमें ग्वालियर एवं उसके आस-पास बने देशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। यहां पर महिला दुकानदार ही व्यापार करेंगी। निगमायुक्त ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति व्यक्त की है। 
कंपू स्थित महिला हॉकर जोन लंबे समय से खाली पड़ा है। नगर निगम प्रशासन की मंशा थी कि यहां पर महिलाएं अपना व्यापार करें, लेकिन किन्हीं कारणों से यह प्रोजेक्ट अधूरा रह गया। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने एवं वोकल फॉर लोकल को प्रमोट करने के लिए कैट की महिला विंग नगर निगम के साथ यहां मार्केट विकसित करेंगी। इस मार्केट में स्वदेश उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे एक ही स्थान पर अनेकों स्वदेशी उत्पाद आमजनों के लिए सुलभ हो सकेंगे।
 निगमायुक्त से मिलने वालो में अशोक अग्रवाल, कमल अग्रवाल, कविता जैन, रीना गांधी, निधि अग्रवाल एवं शुभांगी चतुर्वेदी मौजूद रहीं।