नशा नाश की जड़ है: प्रहलाद भाई
Jun 18 2025
ग्वालियर। एसएएफ सैकेंड बटालियन द्वारा नशा मुक्ति, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक चिंतन कॉउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से मोटिवेशनल स्पीकर एवं वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई को मुख्य वक्ता के रूप से आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम में बीके प्रहलाद भाई ने कहा कि नशा मुक्ति, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक चिंतन ये तीनों ऐसे विषय हैं जो आज के समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण हो गए हैं। डॉ ओपी वर्मा ने सभी को संबोधित किया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कहा कि किसी भी प्रकार का नशा हमारे लिए नुकसान दायक है। आज यदि थोड़ा नशा करते है तो कल ज्यादा भी करेंगे फिर हम इसके आदि हो सकते है। इसलिए नशे से दूरी बनाएं।
कार्यक्रम में बीके रोशनी ने रचनात्मक एक्टिविटी कराई तथा निरीक्षक अजय रावत, ने सभी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक सुरेन्द्र गोयल प्रधान आरक्षक बी आर त्यागी सहित अन्य अधिकारी एवं 100 से भी अधिक पुलिस के जवान उपस्थित थे।
कार्यक्रम उप सेनानी परवेश अनवर खान के निर्देशन में आयोजित हुआ। जिसमें मेडिकल ऑफिसर डॉ ओपी वर्मा, निरीक्षक अजय रावत, बीके रोशनी बहन, बीके सुरभि बहन उपस्थित थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









