झांसी से ग्वालियर पहुंची शहीद ज्योति यात्रा, वीरांगना के रूप में नजर आईं बालिकाएं
Jun 18 2025
ग्वालियर। झांसी से ग्वालियर पहुंची शहीद ज्योति यात्रा में गत देर शाम शहर के हजारों लोग शामिल हुए। ग्वालियर की सडक़ों पर वीरांगना की शहादत के सम्मान में लोग उमड़ पड़े। नगर आगमन पर शहीद ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत किया है। फूलबाग चौराहा से जुलूस यात्रा वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि तक पहुंची। वीरांगना बलिदान मेला के संस्थापक व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया खुद अपने हाथों में शहीद ज्योति मशाल को थामकर समाधि स्थल तक पहुंचे थे।
शहीद ज्योति यात्रा में सबसे आगे छोटी-छोटी बालिकाएं वीरांगना की छवि धारण कर अश्वों पर सवार होकर चल रही थीं। पहली बार वीरांगना बाइक रैली भी देखने को मिली। महिलाएं शहीद ज्योति के आगे बाइक रैली निकाल रही थी।
जब शहीद ज्योति यात्रा शहर की सडक़ों से निकल रही थी तो वहां हजारों लोग यात्रा के स्वागत में खड़े थे। छोटी-छोटी बालिकाएं वीरांगना के रूप में हाथों में तलवार धारण कर अश्वों पर सवार होकर साथ चल रही थीं। बालिकाओं के रूप में साक्षात वीरांगना लक्ष्मीबाई के दर्शन हो रहे थे। इसके साथ ही वीरांगना की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









