समय सीमा में करें समस्याओं का निराकरण:कलेक्टर
Jun 17 2025
ग्वालियर। आमजनों की समस्याओ का समाधान समय सीमा में किया जाये। समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यह बात मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित पी. धर्माराव सभागार में जनसुनवाई करते हुये कलेक्टर रूचिका चौहान ने कहा कि आमजनों की समस्याओं को समय सीमा निराकरण किया जाये। साथ ही आमजनों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं की समस्याओं के निराकरण मे किसी भी प्रकार लेतलाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जनसुनवाई के दौरान लंबी लंबी कतारों में खड़े शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर खड़े दिखाई दिये।
वहीं सिटी सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में निगमायुक्त संघ प्रेमी ने जनसुनवाई में आई शिकायतों का त्वरित निरकारण किये जाने के निर्देश देते हुये कहा कि आमजन को बिजली पानी सडक़ सहित बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना निगम की प्राथमिकता है। उन्होने अपने अधिनस्तों को निर्देश देते हुये कहा कि शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









