मंदिर से घंटे चुराने वाली गैंग के दो चोर व तीन कबाड़ी पकड़े
Jun 17 2025
ग्वालियर। मंदिरों से घंटें चोरी कर पुलिस की नींद उड़ा देने वाली गैंग को पुलिस ने बस्र्ट कर दिया है। आमनज की आस्था से खेलने वाले इन दो बदमाशों व आरोपियों से घटे खरीदने वाले तीन कबाडिय़ों को उटीला पुलिस ने पकड़ा है।
एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मंदिरों से घंटे चोरी होने की शिकायतें बहुत बढ़ गई थीं। शातिर चोर मौका पाते ही घंटे चोरी कर ले जाते थे। चोरों ने 8 थानों की पुलिस को मंदिर से घंटे चोरी करके चुनौती दी थी। तभी से पुलिस इनके पीछे पड़ी हुई थी।
पुलिस को जरिए मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ घंटा चोर लक्ष्मीगंज एबी रोड शमशान घाट के पास कुआ के पीछे अक्सर शराब पीने के लिये एकत्रित होते है जिनके द्वारा थाना उटीला क्षेत्र में घंटा चोरी की वारदात करने की प्रबल संभावना है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शमशान घाट के पास कुआ के पीछे से दो संदिग्धों को बाइक क्र. एमपी 07-जेडपी-3665 सहित घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़ में आने के बाद पहले तो यह पुलिस को गुमराह करने के लिए कई तरह की कहानियां बनाते रहे, लेकिन जब पुलिस ने अपने अंदाज में पूछताछ की तो मंदिरों से घंटे चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस पूछताछ में दोनों संदिग्धों ने अपने नाम सोनू सोलंकी निवासी लक्ष्मीगंज एबी रोड एवं महेश कुशवाह निवासी फूलपुर बामोर जिला मुरैना बताया। संदिग्धों से गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना करना बताया एवं पुलिस द्वारा दोनों आरोपीगणों की निशादेही पर आरोपी सोनू सोलंकी के निवास स्थान से 52 किलो पीतल घंटा व आरोपी महेश कुशवाह के निवास स्थान से 20 किलो पीतल घंटा एवं लोहा काटने का कटर, हथोडा व प्लास एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
पकड़े गये आरोपियों से अन्य चोरी के बारे में पूछताछ करने पर सोनू सोलंकी व महेश कुशवाह दोनों ने अपने तीसरे साथी धर्मेन्द्र जाटव के साथ मिलकर आरोन क्षेत्र पाटई माता मंदिर, काली माता मंदिर, टेकनपुर हनुमान मंदिर, डबरा देहात सिरोही बरोठा मंदिर, पिछोर में करई हनुमान मंदिर व डबरा शहर में कदम वाले हनुमान मंदिर आदि स्थान से मंदिरो से घंटे चोरी करना एवं शेष चोरी गये घंटे अपने साथी कबाडी रामकिशोर राठौर एवं कबाडी पूरन सिंह राठौर तथा सुरेन्द्र राठौर को बेचना बताया।
उसके बाद पुलिस टीम द्वारा कबाड़ी रामकिशोर राठौर, पूरन राठौर व सुरेन्द्र राठौर को पकडक़र पूछताछ की तो उन्होंने चोरी का माल आरोपीगण सोनू, महेश व धर्मेन्द्र से खरीदना बताया। पुलिस ने तीनों कबाडिय़ों से कुल 49 पीतल के घंटे, एक बाइक व प्लाश, हथोड़ा एवं लोहे काटने का कटर तथा नगदी 14 हजार 200 रुपये बरामद किये गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









