फोटोग्राफर ने डिप्रेशन में फांसी लगाई,मौत
Jun 17 2025
ग्वालियर। उपनगर मुरार में 24 वर्षीय फोटोग्राफर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना गत देर शाम मीरा नगर की है। फोटोग्राफर मां-पिता को लश्कर में बहन के घर छोडक़र वापस लौटा और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदे पर झूल गया। काफी देर तक उसके कमरे से कोई हलचल सुनाई नहीं देने पर परिवार के अन्य लोगों ने अंदर जाने का प्रयास किया। लेकिन रूम अंदर से लॉक था। इस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट की कुंडी तोडक़र अंदर घुसी तो फोटोग्राफर अभिषेक उर्फ छोटू फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। तत्काल उसे उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अच्छा काम नहीं मिलने से डिप्रेशन में था।
मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस मृतक के मोबाइल को भी निगरानी में लेकर जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि मृतक के मोबाइल से उसके खुदकुशी के कारणों का पता चल सकता है। फिलहाल मोबाइल लॉक है।
मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल से मिली जानकारी के अनुसार उपनगर मुरार के मीरा नगर निवासी अभिषेक उर्फ छोटू पुत्र उमाशंकर गुप्ता पेशे से प्रोफेशनल फोटोग्राफर था। उसने बीकॉम तक पढ़ाई की थी। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। गत देर शाम को वह मां-पिता को लेकर बहन के घर लश्कर गया था।
मां-पिता को वहां छोडक़र वह घर वापस लौट आया। शाम को अपने रूम में गया और अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया। रात 8 बजे तक जब अभिषेक के रूम से कोई हलचल नहीं हुई तो अन्य परिजन ने उसे आवाज दी। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने मुरार थाना पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर कुंडी तोड़ी। अंदर अभिषेक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसके आधे पैर मुड़े हुए थे। तत्काल उसे फंदे से उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक को जब पुलिस ले जा रही थी तो उसके हाथ-पैर नीले पड़ गए थे।
पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम कराया है। आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में मृतक के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। वह अपने दोस्तों से कहता था कि इतनी उम्र हो गई, लेकिन अभी तक उसने कुछ अचीव नहीं किया है। कहता था कई बार तो ऐसा लगता है कि जान दे दूं। पुलिस को आशंका है कि भविष्य को लेकर इसी डिप्रेशन में उसने जान दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









