हमें प्रकृति की रक्षा करना चाहिए:मदन मोहन

Jun 17 2025

ग्वालियर। सिद्ध पीठ गंगादास की शाला में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम मे शहीद 745 संतों की स्मृति में चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में भागवताचार्य मदन मोहन महाराज ने गोवर्धन पूजा की कथा के माध्यम से प्रकृति की पूजा का संदेश दिया। 
पूरन बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवक दास महाराज के सानिध्य में चल रही कथा में उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति की रक्षा करना चाहिए। आज हम सब प्रकृति से छेड़छाड़ कर रहे हैं, इसलिए आज प्रकृति भी विपरीत होती जा रही है। इसलिए प्रभु ने गोवर्धन पर्वत की पूजा कराकर जन मानस को यह संदेश दिया कि हमें प्रकृति की पूजा एवं रक्षा करना चाहिए। हर किसी को जीवन में वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। कथा में प्रभु की बाल लीला, माखन चोरी लीला के माध्यम से भक्तों को आनंद प्राप्त हुआ। कथा के विश्राम में गोवर्धन की पूजा और छप्पन भोग लगाया गया।