पचौरा गांव में आवारा स्वानों ने मोर पर किया हमला, हुआ जख्मी

Jun 17 2025

भितरवार। पचौरा गांव के आवारा स्वानों (कुत्तों) ने एक मोर पर हमला कर दिया। स्वानों के काटने से राष्ट्रीय पक्षी मोर बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने मोर को स्वानों से छुड़ाकर बचाया। वहीं सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल मोर को उपचार के लिए ले गई। 
जानकारी के अनुसार विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचौरा में सोमवार को किसी किसान के खलियान में घूम रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। मोर को खाने की नियत से एक साथ उस पर हमला करने टूटे स्वानों को देख ग्रामीण औतार सिंह गुर्जर, मनीष शर्मा, कलुआ बुधौलिया, मनोज शर्मा आदि ने मोर को स्वानों के चंगुल से छुड़ाया। और कुत्तों के काटने से घायल हुए मोर को अपने पास रखकर इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिस पर पहुंची वन विभाग की टीम स्वानों के काटने से बुरी तरह जख्मी हुए मोर को उपचार के लिए साथ लेकर रवाना हुई। उल्लेखनीय है कि पचौरा, गड़ाजर और ईटमा के आसपास गांवों में राष्ट्रीय पक्षी मोर बहुत संख्या में हैं। जो किसानों के खेत खलियानों में विचरण करते रहते हैं।