आईक्यू टेस्ट में तार्किक क्षमता सामान्य ज्ञान का परिचय दिया

Jun 17 2025

ग्वालियर। शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप में  बौद्धिक और रोचक गतिविधियों में 26 बच्चों ने भाग किया। कार्यक्रम में आईक्यू टेस्ट में तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान का परिचय दिया। वहीं एक शब्द से तीन शब्द बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने हिंदी अंग्रेजी शब्दों से नए शब्द बनाकर भाषाई समझ और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। सॉल्व द इक्वेशन गतिविधि में बच्चों ने गणित के सवालों को खेल खेल में हल कर अपनी संख्यात्मक बुद्धि को निखारा। साथ ही फादर्स डे के अवसर पर ग्रीटिंग कार्ड बनाए। 
कार्यक्रम में पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी ने कहा बच्चों को केवल किताबों को सीमित ना रखकर इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेने से आत्मविश्वास, नेतृत्व और समस्या सुलझाने की क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय ग्रंथपाल राकेश कुमार शर्मा, पूजा साहू, अनीता ओडिय़ा, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, कमल चामडिय़ा उपस्थित रहे।