भाजपा सरकार ने करोड़ों के सपनों को पूरा किया: पवैया

Jun 17 2025

ग्वालियर। मोदी सरकार के 11 वर्ष सफलतम पूर्ण होने के अवसर पर संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर ग्वालियर महानगर मंडलों में विकसित भारत संकल्प के अंतर्गत सभाएं आयोजित की गई हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने शहीद हेमू कालानी मंडल, छत्री मंडी में आयोजित सभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने के उपस्थित हुए हैं। पवैया ने कहा कि मोदी सरकार ने करोड़ों के सपनों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सारा देश ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रसन्न है। 
जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने वीर सावरकर मंडल में नाका चंद्रवदनी तथा शहीद भगत सिंह मंडल, पटेल गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में कहा, प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के मंत्र ने देश के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। 
पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि दिल्ली की सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार कार्रवाई की बात तो दूर, पाकिस्तान का नाम लेने से भी कतराती थी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा राजू पलैया, ओमप्रकाश शेखावत, सुधीर गुप्ता, राकेश माहौर, सतपाल सिंह जादौन, शिवसिंह यादव, लवी खंडेलवाल, जयसिंह सेंगर, निशिकांत मोघे, हुकुम सिंह रत्नाकर, अजय तिवारी, केशव राजपूत अंकित राजपूत, राजू केलकर व कार्यकर्ता शामिल थे।