देश को बचाना है तो कांग्रेस को हर स्तर मजबूत करना होगा: पूनिया
Jun 17 2025
ग्वालियर। कांग्रेस के पर्यवेक्षक बजरंग पुनिया ने पार्टी की समन्वय समिति की बैठक में कहा कि आज की बैठक केवल एक बैठक नहीं है, बल्कि एक विचार-मंथन है एक संकल्प है संगठन को फिर से सशक्त, जीवंत और जनमानस से जोडऩे के लिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का स्पष्ट संदेश है अगर हमें देश की आत्मा को बचाना है, तो कांग्रेस संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना ही होगा। कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बजरंग पुनिया के मुख्य आतिथ्य, प्रभारी सुनील जैन, हिना कांवर के आतिथ्य व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक हुई।
सुनील जैन, हिना कांवर ने बैठक को संबोधित करते हुआ कहा कि राहुल का यह दृष्टिकोण हमें केवल चुनाव जिताने की नहीं, बल्कि देश को सही दिशा में ले जाने की प्रेरणा देता है। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रीढ़ बनना होगा। कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं है यह एक विचारधारा है, यह भारत की विविधता में एकता का प्रतीक है। यह वह आंदोलन है जिसने हमें आज्जादी दिलाई, और यह वही संगठन है जो आज भी संविधान, लोकतंत्र, और सामाजिक न्याय की रक्षा में सबसे आगे खड़ा है।
पूर्व विधायक ने लिखी कविता
बैठक में मौजूद कांग्रेस के पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव प्रवीण पाठक ने शहर की बिजली अव्यवस्था पर लिखी कविता अंधेरे के अपराधी, की भी जानकारी दी। कांग्रेस बिजली कटौती के खिलाफ पूर्व व ग्वालियर क्षेत्र में लगातार प्रदर्शन कर रही है।
अध्यक्ष की दावेदारी में ये नाम आए सामने
बैठक के दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष की दावेदारी के लिए धर्मेंद्र शर्मा, सुरेंद्र यादव, संजय राठौर, रेबरन कंषाना, मानेंद्र भदौरिया, नाजिम खान, राजेश बाबू, नवीन भदकारिया, लोकेंद्र कुशवाह, सोनू कुशवाह, रघुवीर कोली ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की।
बैठक में शहर जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा, मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, सुनील शर्मा, आरपी सिंह, मीतेंद्र दर्शन सिह, संजय सिंह राठौर, हेवन सिंह कंसाना, महाराज सिंह पटेल, सुरेंद्र यादव, मीनू परिहार, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, सौरभ जैन, देशराज भार्गव, पवन शर्मा मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









