जेसीआई इंडिया मंडल 6 का रक्तदान शिविर

Jun 16 2025

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में जेसीआई इंडिया मंडल 6 के अध्यक्षअभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। यह शिविर ग्वालियर, डबरा, गुना, शिवपुरी, भोपाल, खंडवा, सागर और श्योपुर जैसे प्रमुख शहरों में आयोजित किए गए। इन शिविरों में सभी को मिलाकर लगभग 500 लोगों ने रक्तदान किया और समाज सेवा में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं का पुष्प गुच्छ और मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
ग्वालियर रक्तदान शिविर में समाजसेवी डॉ केशव पांडेय ने कहा रक्तदान महादान है आपका किया हुआ दान किसके पास जाए रक्तदाता को भी मालूम नही होता है निश्चित आपका दुसरो का जीवन है। एक यूनिट ब्लड से 3 लोगो की जान बचाई जाती है। सभी युवाओं एंव स्वस्थ व्यक्ति जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष है उनको स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर में आए रक्त को रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर, जेएच ब्लड बैंक हॉस्पिटल ग्वालियर दोनों गवर्मेंट ब्लड बैंक को दिया गया।
जेसीआई इंडिया मंडल 6 भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक रक्तदान शिविरो का आयोजन करता रहेगा और समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर काम करेगा।
रक्तदान शिविर में सुधीर त्रिपाठी, अनुपम तिवारी, मनोज चौरसिया, अभिषेक त्रिपाठी, संजीव निगोतिया, आनन्द शर्मा, वंशिका राजवाड़े, अभिषेक यादव, संजय यादव, वीके शर्मा, आरके सिंह, आदित्य सोनी, रवीन्द्र राजपूत, विनय कुमार, श्याम नामदेव, सुनील मिश्रा, सचिन, एसएन वर्मा और अखिलेश दांगी उपस्थित थे।