धरातल की काव्य संध्या सम्पन्न

Jun 16 2025

ग्वालियर। पितृ दिवस पर डा मधुलिका सिंह के सिटी सेंटर स्थित निवास पर आयोजित गोष्ठी की गई। गोष्ठी में अध्यक्षता कर रही डा जयमाला मिश्रा, मुख्य अतिथि चेतराम भदौरिया श्रमिक, डा हेमलता कश्यप, दीप ज्योति गुप्ता, रेशमा बानो हासमी, डीके सक्सेना, पुष्पा मिश्रा, सुधीर कुशवाह, विजय कृष्ण योगी, जगदीश गोकलानी, डा मधुलिका, कुमारेश तिवारी,चेतराम भदौरिया श्रमिक, डा जयमाला मिश्रा,देवेन्द्र राही आदि ने गोष्ठी अपने गीत सुनाए। कार्यक्रम में श्रीमती संगीता कुशवाह ने सदस्यों को सकोरे भेंट किए। इस अवसर पर दाना पानी संस्था के अनिरुद्ध विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। आभार देवेन्द्र राही ने व्यक्त किया।