खेड़ा पलायछा में शासकीय दुकान पर चोरों का धावा, ले गए गेहूं और चावल

Jun 16 2025

भितरवार। विकासखंड के ग्राम खेड़ा पलायछा में बीती रात अज्ञात चोरों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर धावा बोल दिया। दुकान के गोदाम में ताला चटकाकर घुसे चोर 12 क्विंटल गेहूं और 5 क्विंटल चावल चोरी कर ले गए। दुकान से अनाज चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
जानकारी के अनुसार गत रात को बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिला पलायछा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। दुकान गोदाम में ताले तोडक़र घुसे चोर 12 क्विंटल गेहूं और 5 क्विंटल चावल की बोरियां उठाकर ले गए। ग्रामीण बताते हैं। कि चोर किसी वाहन में अनाज की बोरियां भरकर रफूचक्कर हुए हैं। 
गांव के मनोज कुशवाह ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला टूटा और उसमें रखा अनाज अस्त व्यस्त देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर बेलगढ़ा थाने से कुछ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने उपस्थित लोगों से आवश्यक जानकारी लेकर चोरी की घटना की जांच शुरू की।