भगवान दुष्टों का का विनाश कर भक्तों को अभय ्रदान देते: मदन मोहन

Jun 16 2025

ग्वालियर। सिद्ध पीठ गंगादास की शाला में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम मे 745 संत शहीदों की स्मृति में पूरन बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी राम सेवक दास महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा में मदन मोहन  महाराज ने पंच दिवस में कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाने से पहले बताया की इस धरती पर धर्म की स्थापना एवं भक्तो को आनंद देने की लिए प्रभु अवतार लेते है ओर इस धरा से दुष्टों का का विनाश कर भक्तों को अभय प्रदान कर देते है। इसी प्रकार जब भक्त प्रह्लाद ने भगवान को पुकारा तो प्रभु अपने भक्त के लिए खम्ब में से प्रगट हो गए।
कथा में बताया की अगर माता पिता भी आप को धर्म के विमुख आचरण करने को कहे तो उनको भी त्याग देना चाहिए, यही धर्म शास्त्र कहते है। कथा में वामन उत्सव भी मनाया गया। राम जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कहा की राम जी का जीवन हमें जीना सिखाता है राम चरित्र मानस सिखाती है कि राम जैसा पुत्र राम जैसा भाई राम जैसा पति जीवन में हर कोई चाहता है परन्तु यह तभी संभव है जब हर कोई जीवन में धर्म के मार्ग पर चले।