पिता के बिना जीवन की कहानी अधूरी है: अशोक गर्ग

Jun 16 2025

एक पिता का क्या महत्व होता है जीवन में एक सजीव चित्रण बताया है, माता ओर पिता दोनों ही बच्चों के लिए एक स्तंभ होते है, पिता हमेशा अपने बच्चों को अपने से ऊपर देखना चाहता है, पिता एक संघर्ष है, पिता वो वृक्ष है जिसकी जड़े अपने बच्चों का हमेशा मजबूती से दामन थामे रखती है।
बेटे की पहली प्रेरणा और हर बेटी का पहला हीरो उसका पापा होते हैं जब कोई रास्ता नहीं दिखता, पापा की सलाह रास्ता बन जाती है। पिता वो किताब है जिससे जीवन के हर पन्ने पर हम जिंदगी के असली सबक सीखते हैं एक पिता का प्यार दिखता नहीं है, लेकिन सबसे मजबूत होता है मैने जीना सिखा है तो अपने पिता जी से, उन्होंने कभी अच्छे कपड़े नहीं पहने पर हमे एक से एक कपड़े पहनाए, पिता की पसीने की हर बूंद  कुछ कह जाती है, कभी धूप और छांव में अंतर नहीं समझा।
फादर्स डे तो हर दिन मनाया जा सकता है पिता के बिना जीवन की कहानी अधूरी है, परन्तु आज के इस कल युग में फादर्स डे का मतलब डेड डे हो गया है पिता का मतलब खत्म हो गया है पिता का ना सम्मान रहा जीवन के जब वे अपने अंतिम पड़ाव पर होते है तो पता चलता है बेटे ने पिता को वृद्ध आश्रम छोड़ आया जनाब ये फादर्स डे केवल दिखावा रह गया। मात्र फोटो खिंचवाने तक सीमित रह गया है, 
इस आधुनिकता की दौड़ में पिता के रिश्ते खत्म हो गए है भावनाएं खत्म हो गई है, संस्कार खत्म हो गए है, सही मायने में आपको फ़ादर्स डे मनाना है पिता के संस्कारों, आदर्शो को, उनके जीवन के हर संघर्ष को उनके त्याग को, बलिदान को, अपने जीवन में उतारो जिसने अपनों के लिए  कभी धूप को धूप नहीं समझा, बस पिता के बारे में जितना लिखा जाए कम है क्योंकि पिता हमारा मार्ग है, पिता वो नींव हैं, जिस पर हमारा पूरा जीवन खड़ा होता है। पिता की मौजूदगी, हर मुश्किल को आसान बना देती है। एक पिता की ममता, बिना बोले समझ आती है। पापा के बिना जि़ंदगी अधूरी सी लगती है।