आगरा कैंट स्टेशन से 2 साल के बच्चे का हुआ अपहरण, तलाश ग्वालियर में सीसीटीवी वीडियो में दिखा युवक
Jun 16 2025
ग्वालियर। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से अपहृत दो साल के बच्चे को एक युवक के साथ ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। गत देर रात सीसीटीवी कैमरे में आरोपी और बच्चे के कैद होने के बाद आगरा जीआरपी की टीम ग्वालियर पहुंच गई है। वहीं ग्वालियर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। हालांकि अभी तक आगरा पुलिस ने मदद नहीं मांगी है।
ग्वालियर में गत रात के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सोशल मीडिया पर डाले गए हैं। वीडियो फुटेज में दो साल के बच्चे को युवक ले जाता दिख रहा है। जब इस फुटेज का पता किया तो जानकारी मिली है कि इस बच्चे का आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन से अपहरण हुआ है। एक व्यक्ति बच्चे को अपहरण कर ले गया है।
अपहरणकर्ता की तलाश में आगरा जीआरपी की टीम ग्वालियर पहुंची है। बच्चे के साथ युवक को ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से लोको शेड की ओर जाते देखा गया है। इसी सिलसिले में ग्वालियर पुलिस भी बच्चे और उसके अपहरण करने वाले की तलाश में अलर्ट मोड़ पर आ गई है।
एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि आगरा पुलिस से सीधे हमें कोई सूचना नहीं है, लेकिन फिर भी फोटो और बच्चे को लेकर हमारी टीम अलर्ट है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









