प्रेमिका के घर के सामने खुद को आग लगाई, मौत
Jun 15 2025
ग्वालियर। एक युवक ने प्रेमिका के घर बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक 75 प्रतिशत झुलस गया। घटना गत देर रात करीब 12.30 बजे की है। रविवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिकंदर कंपू के पास पटिया वाले बाबा मोहल्ले में रहने वाला 24 साल का अजय कुशवाह मोहल्ले की ही युवती से प्रेम करता था। दोनों एक-दूसरे को करीब 9 साल से जानते थे। पिछले दो साल से दोनों में अनबन चल रही थी। अजय युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन वह राजी नहीं थी।
परेशान होकर अजय गत देर रात युवती के घर के सामने पहुंचा। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जब तक आग बुझाई गई, उसका पूरा शरीर झुलस चुका था। मोहल्ले के लोगों ने माधौगंज थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
दोनों के परिवार को रिश्ते की थी जानकारी
युवक-युवती के बीच 9 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दो साल से अनबन थी। युवक उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। युवती ने उसके खिलाफ परेशान करने की शिकायत भी की थी। दोनों के परिवार इस रिश्ते के बारे में जानते थे।
माधौगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया, पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। साथ ही घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की जा रही है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों की कॉल डिटेल निकालने की तैयारी भी कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









