भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण-रुक्मिणी का विवाह
Jun 15 2025
ग्वालियर। गिरिराज मन्दिर ओल्ड हाईकोर्ट में चल रही भागवत कथा में कथा व्यास राम शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी के विवाह की कथा सुनाई गई। इस अवसर पर भगवान कृष्ण और रुक्मिणी का विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में भक्तों नें नाचते-गाते भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की रस्मों को निभाया। यह उत्सव, भागवत कथा के छठे दिन मनाया जाता है।
भागवत कथा के अनुसार, रुक्मिणी भगवान कृष्ण को मन ही मन अपना पति मान चुकी थीं और उन्होंने अपने विश्वासपात्र के माध्यम से भगवान कृष्ण को अपने मन की बात बताई। कृष्ण ने भी रुक्मिणी के प्रेम को स्वीकार किया और उनसे विवाह करने का फैसला किया।
भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारका में लाकर उनका विधिपूर्वकं पाणिग्रहण किया। इस अवसर पर अरुण पटेरिया, मनोज बुधौलिया, विनोद तिवारी, प्रमोद तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, पं. दीपक शर्मा उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









