रविवार सुबह बारिश हुई,लोगों को गर्मी से राहत

Jun 15 2025

ग्वालियर। मानसून के मंगल प्रवेश से पहले ही प्रदेश के साथ ग्वालियर में भी रविवार सुबह बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। बारिश के थमते ही उमस परेशान करने लगी है। कल शाम के बाद से आए बादल तडक़े रिमझिम रिमझिम बरसने लगे। मौसम के रंग बदलते ही लोग भी रविवार होने से लोग लॉन्ग ड्राइव पर चले गए। बारिश से रविवार सुबह 5.4 डिग्री तापमान कम हुआ है।