प्रभु नाम से जीवन की व्यथा मिट जाती है: रामसेवक दास
Jun 15 2025
ग्वालियर। सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में 745 संत शहीदों की स्मृति में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ भागवत में सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला में स्वामी रामसेवक दास महाराज ने बताया कि राम से बड़ा राम का नाम है। प्रभु के नाम श्रवण से जीवन की हर व्यथा मिट जाती है।
महाराज ने कथा में बताया कि नाम के सहारे से केवल 5 वर्ष की आयु में ध्रुवजी ने भगवान के परम पद को प्राप्त कर लिया और मात्र नाम के प्रभाव से अजामिल जैसे पापी का भी उधार हो गया। इसीलिए बड़ी शाला में कलयुग के मानव मात्र उद्धार के लिए विगत पांच वर्षों से अखंड श्री रामनाम संकीर्तन चल रहा है।
भगवान का नाम जीव के सभी पापों को नष्ट कर देता है, इसलिए हमें हमेशा राम नाम का सहारा लेना चाहिए। कथा में रामनाम संकीर्तन कराया गया। कथा की आरती श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती सीमा समाधिया, नरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, कैलाश, श्रीमती शोभा अग्रवाल, प्रेमनारायण श्रीवास, जितेन्द्र गर्ग आदि ने की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









