रक्तदान नेक कार्य है: डॉ. श्रीवास्तव

Jun 15 2025

ग्वालियर। विश्व रक्तदाता दिवस पर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट राज्यरताधान-परिषद, लायन्स क्लब (दिशा) और एफटीएस युवा ग्वालियर द्वारा मिलकर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में अनेक रक्तदाताओं ने बढक़र स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस शिविर में हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की। 
कार्यक्रम में कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया जाना एक नेक एवं आवश्यक कार्य है और उन्होंने सभी रक्तदाताओं की बहुत प्रशंसा की। लायन्स क्लब दिशा के मुकेश बिरोनिया, इरशाद खान, विजय, डॉ. आलोक पुरोहित एवं सपूर्ण टीम ने रक्तदाताओं को समानित किया और साथ ही कैंसर हॉस्पिटल की आयोजन समिति के सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया।