प्रेमिका के घर के सामने युवक ने खुद को लगाई आग,75 प्रतिशत जलने पर अस्पताल में भर्ती कराया
Jun 15 2025
ग्वालियर। सिकंदर कंपू के पास स्थित पटिया वाले बाबा मोहल्ले में 24 वर्षीय अजय कुशवाह ने रिलेशनशिप में आ रही परेशानियों से तंग आकर प्रेमिका के घर के बाहर खुद को आग लगा ली। घटना गत देर रात 12:30 बजे की है। 75 प्रतिशत तक झुलसने के कारण युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक मोहल्ले की एक युवती से प्रेम करता है और कुछ दिनों से उनके रिश्तों में तकरार चल रही थी। गत देर रात युवक ने युवती के घर के सामने पहुंचकर खुद पर पेट्रोल छिडक़ा और आग लगा दी। जब तक उसकी आग बुझाई गई, तब तक वह 75 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुका था। मोहल्ले के लोगों ने माधौगंज थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
माधौगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में पाया और तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक एक युवती के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में था और इसी संबंध से मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। थाना प्रभारी का कहना है कि घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की जा रही है, और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









