एलेन ग्वालियर के अभिनव कौशल ऑल इंडिया रैंक 410 लाकर बने सिटी टॉपर

Jun 15 2025

ग्वालियर। एलन ग्वालियर के सेंटर हेड पीयूष अग्रवाल के अनुसार एलन ग्वालियर के छात्रों ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नीट 2025 में फैलाया सफलता का परचम, एलन ने ग्वालियर में अपनी शाखा को स्थापित करने के साथ ही लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कोटा जैसी सारी सुविधाओं को ग्वालियर के छात्रों के लिए उपलब्ध कराया है। कोटा के तर्ज पर ही अब छात्रों को वैसे ही सुविधा मिल रही हैं।
ज्ञात रहे विगत वर्ष भी नीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एलन ग्वालियर ने सिटी टॉपर दिया था। इस तरह इस वर्ष भी जनरल कैटेगरी में 410 रैंक लाकर अभिनव कौशल बने हैं। सिटी टॉपर अभिनव के माताजी जो की शिक्षिका है एवं उनके पूरे परिवार का उनकी सफलता में बड़ा योगदान रहा। 
इसी के साथ निशि मोरयानी 1135 रैंक संस्कार अग्रवाल 1246 रैंक सानवी गुप्ता 2230 रैंक लाकर अपने परिवार एवं शहर का मान बढ़ाया है रिजल्ट की गिनती होने तक अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 50 बच्चे सिलेक्ट हो चुके हैं।
सेंटर हेड पीयूष अग्रवाल के अनुसार एलन जो कि अपनी शिक्षा में गुणवत्ता एवं रिजल्ट के लिए जाना जाता है ग्वालियर में भी उसी तरह के प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने आगे कहा कि एलेन की रिजल्ट की विश्वसनीयता इस बात से भी साबित होती है कि देशभर में एकमात्र एलन ही ऐसे संस्था है जिसके रिजल्ट की वैधता की जांच ईवाय जैसी अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी करती है, जो विश्वास ग्वालियर के अभिभावकों एवं बच्चों ने एलन पर दिखाया है उसके लिए उन्होंने सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा है।