अहमदाबाद प्लेन हादसे के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
Jun 15 2025
ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेशन ऑफ इंडिया द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में एक साथ शाम 7.30 बजे अहमदाबाद में विमान हादसे में मारे गए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की व मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर दो मिनट का मौन भी रखा गया।
मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र झा ने बताया कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से ही देश में शोक का माहौल है। हर कोई शस हादसे से गहरे सदमे में है। इसी कड़ी में मारे गए लोगों के लिए ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर जिलाध्यक्ष रेखा गंभीर और शिवपुरी में जिलाध्यक्ष आशीष सक्सैना के नेतृत्व में माधव चौक शिवपुरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मृतकों की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में मानव अधिकार प्रोटेशन मध्यप्रदेश के संरक्षक डॉ. हुकुमचंद जैन, संजीव नागर रीटा. डीएसपी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन पुष्प, बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजिका वंदना भूपेंद्र प्रेमी, समाजसेवी बृजमोहन झा, नरेंद्र शर्मा, सोनू गंभीर, अरविंद्र श्रीवास्तव, रवि प्रजापति, अजय पेमेदे, अरबाज खान सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









